फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action will be taken against those spreading rumors: DM

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Fri, 02 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those spreading rumors: DM
डीएम ने किया किरठल के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने शुक्रवार को किरठल गांव के अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। गांव में फ्लैग मार्च भी किया। उन्होंने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम राज कमल यादव ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत किरठल में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, दो व तीन के अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने 19 अप्रैल को शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की। कहा कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्व किसी तरह की अफवाह फैलाता है या किसी को डराता या धमकाता है तो उसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें। अफवाह फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed