{"_id":"6495efe13b257c9cd70dcdf5","slug":"action-taken-on-mining-officer-after-illegal-mining-was-caught-in-subhanpur-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1296-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुभानपुर में अवैध खनन पकडे जाने के बाद हुई खनन अधिकारी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुभानपुर में अवैध खनन पकडे जाने के बाद हुई खनन अधिकारी पर कार्रवाई
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने कार्यभार संभालते हुए सुभानपर में अवैध खनन पर लगवाया था छापा
बागपत। खनन अधिकारी हवलदार यादव को सुभानपुर में अवैध खनन पकड़े जाने के बाद निलंबित किया गया है, क्योंकि वहां बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा था।
खेकड़ा तहसील के सुभानपुर यमुना खादर में अंजनिसुत इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी नोएडा को तीन महीने पहले 1.39 हेक्टेयर में 20 हजार घनमीटर रेत खनन का ठेका दिया गया था, लेकिन वहां से लगातार मानक से अधिक खनन किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद करीब पंद्रह दिन पहले जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यभार संभालते ही वहां छापा लगवाया तो वहां पर अवैध खनन पकड़ गया था।
इस दौरान छापा मारकर 50 डंपर ट्रक, दस पोकलेन, दो ट्रैक्टरों को जब्त किया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को कार्रवाई के लिए भेज दिया था। इस मामले में शासन ने गंभीरता दिखाते हुए खनन अधिकारी हवलदार सिंह को निलंबित कर दिया है। तब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था कि जिले में किसी भी जगह अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी जगह अवैध रूप से खनन होते हुए मिला तो खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनन अनुज्ञा पत्र के अनुसार नियम व शर्तों का पालन करते हुए खनन करेंगे।