फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action started on hotels, sealed on two

होटलों पर कार्रवाई शुरू, दो पर सील लगाई

Thu, 15 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Action started on hotels, sealed on two
ओयोओ होटल पर सील की कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। विकास प्राधिकरण की टीम ने नक्शा पास कराए बिना और रजिस्ट्रेशन नहीं होने के बावजूद चल रहे होटलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम ने ऐसे दो होटलों पर बुधवार को सील लगा दी।
विज्ञापन

लखनऊ में होटल में आग लगने से कई लोगों के मरने की घटना के बाद प्रशासन और प्राधिकरण ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बागपत में मेरठ रोड, दिल्ली रोड व बड़ौत रोड और बड़ौत में बड़ौली व शहर के अंदर कई होटल है। जिनकी जांच कराने पर नक्शा व रजिस्ट्रेशन नहीं मिले तो नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस तरह ही नैथला मोड़ पर स्टार होटल, गुफा मंदिर के पास हाईवे किंग होटल चल रहे थे। डीएम राजकमल यादव के आदेश पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर नैथला मोड़ व गुफा मंदिर के पास वाले होटलों पर सील लगा दी। सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि इस तरह से नक्शा पास कराए व रजिस्ट्रेशन बिना चल रहे होटलों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed