फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of embezzling Rs 44 lakh by selling the land of the village community.

Baghpat News: ग्राम समाज की भूमि का बैनामा कर 44 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 44 lakh by selling the land of the village community.
खेकड़ा। मंसूरपुर गांव के रहने वाले किसान ने मंसूरपुर, सहवानपुर और गौना गांव के पांच लोगों पर षड्यंत्र रचकर उसे ग्राम समाज की जमीन बेचकर 44 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा तहसील में धरना दिया। उन्हाेंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान राजवीर परिवार के लोगों के साथ तहसील में जाकर धरने पर बैठ गया। उसने मंसूरपुर, सहवानपुर और गौना गांव के पांच लोगों पर षड्यंत्र रचकर उसे गोना गांव में छह बीघा जमीन दिखाते हुए अपनी बता 44 लाख रुपये में दिलवाने की बात कही। तहसील में 44 लाख रुपये देकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। गोना गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों ने रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों ने उसका दाखिल खारिज भी कर दिया। खसरा खतौनी की नकल मिलने के बाद जमीन ग्राम समाज की होने के बारे में पता लगा। बताया कि 27 दिसंबर वर्ष 2022 में आरोपियों के खिलाफ थाना चांदीनगर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। किसान ने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही उसके 44 लाख रुपये वापस दिलवाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed