{"_id":"5efb83518ebc3e42d162c91a","slug":"accidental-death-baghpat-news-mrt48899207","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईपीई पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अलीगढ़ निवासी महेंद्र (30) पुत्र शैतान सिंह अपने साथी नरेश के साथ बाइक पर सवार होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) के रास्ते अलीगढ़ से पंजाब जा रहा था। वह जैसे ही लहचौड़ा गांव के पास पहुंचा तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चालक महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा नरेश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बागपत जिला अस्पताल भर्ती कराया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।