फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident: Dense Fog Triggers Multiple Accidents in Baghpat and Muzaffarnagar, Several Injured

Accident: ने कोहरे का कहर: बागपत-मुजफ्फरनगर में कई हादसे, वाहन टकराए, छह घायल

Sat, 17 Jan 2026 12:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 12:41 PM IST
सार

घने कोहरे के कारण बागपत और मुजफ्फरनगर में कई सड़क हादसे हुए। दिल्ली–देहरादून हाईवे पर दो कारों की टक्कर में छह लोग घायल, अन्य स्थानों पर भी वाहन भिड़े।

विज्ञापन
Accident: Dense Fog Triggers Multiple Accidents in Baghpat and Muzaffarnagar, Several Injured
बागपत में हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे के कारण बागपत और मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क हादसों की संख्या बढ़ गई। बागपत के मवीकला क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून हाईवे बंद होने के चलते कोहरे में दो कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में डिफेन्स कॉलोनी निवासी मनीष, राघवी राजकुमार समेत कुल छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसे दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: 40 घंटे से लगातार पड़ रहा कोहरा, नहीं निकली धूप, अभी 48 घंटे नहीं राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

संधावली बाईपास पर भी भिड़े वाहन
दिल्ली-देहरादून हाईवे के संधावली बाईपास पर भी घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। राहगीरों और पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

जानसठ बाईपास पर कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर
इसके अलावा जानसठ बाईपास पर एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में महिला संतरेश को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

कोहरे में सतर्कता की अपील
लगातार घने कोहरे के चलते पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed