फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Update: Dense fog has persisted for 40 hours straight, with no sunshine

Meerut Weather Update: 40 घंटे से लगातार पड़ रहा कोहरा, नहीं निकली धूप, अभी 48 घंटे नहीं राहत के आसार

Sat, 17 Jan 2026 10:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 10:43 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से मैदानी क्षेत्रों में ठंड कहर बरसा रही है। मेरठ में बीते 40 घंटे से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे तक कोहरे और ठंड के बने रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Meerut Weather Update: Dense fog has persisted for 40 hours straight, with no sunshine

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ नजर आने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न में ठंड कहर बरसा रही है। मेरठ में बीते करीब 40 घंटे से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। दिन हो या रात, कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


दृश्यता बेहद कम, यातायात प्रभावित
शनिवार सुबह भी जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम बनी हुई है। हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: रिकॉर्डतोड़ कोहरा... रात आठ बजे ही 'धुंधला' हो गया जिला, ठंड ने तोड़ा 21 साल का रिकॉर्ड  

विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड और शीतलहर का कहर जारी
लगातार सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड और शीतलहर का असर बढ़ने से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। बीते दो दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो पाए हैं।

प्रदूषण भी बढ़ा
कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी खराब स्थिति में पहुंच गया है। हवा में घुले प्रदूषक तत्वों से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि आगामी 48 घंटे तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 20 जनवरी के बाद मौसम में कुछ सुधार हो सकता है और धूप निकलने से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed