{"_id":"5e25f1be8ebc3e4ada3f04a4","slug":"a-soulful-tribute-to-anshika-baraut-news-mrt464740719","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशिका को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशिका को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरेली में पुलिस भर्ती के दौरान फजलपुर गांव निवासी अंशिका की मौत हो गई थी। सोमवार को अंशिका की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे नागरिकों ने उसे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
फजलपुर गांव के किसान रामबीर सिंह की बेटी अंशिका की 15 जनवरी को बरेली में पुलिस भर्ती के दौरान दौड़ लगाते समय आकस्मिक मौत हो गई थी। सोमवार को गांव में अंशिका की तेरहवीं पर आचार्य जग्गन सिंह, पंडित लव शास्त्री, दीपांशु शास्त्री ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए गणमान्य लोगों ने आहुति दी। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा हुई। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह व जयंत चौधरी सहित कई संस्थाओं के शोक संदेश प्राप्त हुए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों व नागरिकों ने अंशिका को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिजनों की मदद के लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, मास्टर जयभगवान, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, मास्टर महेश, रण सिंह, प्रवीण प्रधान, लखमीचन्द, रोहताश प्रधान, बाबूराम, बॉबी पंडित, मनोज देशवाल, मुकेश कुमार, नीरज राजपूत आदि मौजूद रहे।