{"_id":"69b170fb9f6b50c641087c96","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-house-burning-the-contents-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148109-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से रशीद के मकान में आग लग गई, तभी वहां सो रहे परिवार के सदस्यों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग लगने से मकान में रखे फर्नीचर, कपड़ों समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
कस्बे के पंजाबी नगर निवासी रशीद ने बताया कि मंगलवार रात कमरे में उसका बेटा इमरान सोया हुआ था। वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात के समय छत पर लगे पंखे में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे पंखे के पास बंधे कपड़े से पूरे कमरे में आग लग गई, तभी उसका बेटा इमरान नींद से जाग गया और शोर मचाता हुआ बाहर भाग गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी बाहर भागकर जान बचाई, तभी वहां आए पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लाभ नहीं हुआ। रशीद ने बताया कि मकान में रखे बेड़, कपड़े, अलमारी, फ्रिज, कूलर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।