फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A prisoner serving life sentence dies in jail

Baghpat News: जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A prisoner serving life sentence dies in jail
बागपत। जिला जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे खेकड़ा के रहने वाले विकास उर्फ गुड्डू (50) की शनिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा किया। जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर खेकड़ा कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले लोकेंद्र ने बताया कि उसके तहेरे भाई विकास उर्फ गुड्डू और बोबी को हत्या के मुकदमे में वर्ष 2022 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से गुड्डू जिला जेल में बंद है। छह महीने पहले गुड्डू को हार्ट अटैक होने पर उनका उपचार कराया गया था। चिकित्सकों ने गुड्डू के हृदय में तीन स्टंट डाले और इसकी जानकारी भी जेल प्रशासन को दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि छह फरवरी की शाम गुड्डू ने फोन कर जेल के अधिकारी और जेल में तैनात चिकित्सक के सही उपचार नहीं करने के बारे में बताया था। इसके बाद शनिवार की सुबह भाई जितेंद्र और भाभी कौशल जेल में गुड्डू से मुलाकात करने के लिए गए तो वहां गुड्डू की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। तभी जेल की एंबुलेंस बाहर आई तो उसमें गुड्डू का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एंबुलेंस में बैठे सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने गुड्डू की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल जाने की बात कही। जबकि गुड्डू की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल लेकर जाने पर बंदी गुड्डू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर सही उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर जेल अधीक्षक, जेलर और जेल के चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed