{"_id":"60eb305d8ebc3e0272025893","slug":"a-moving-car-became-a-ball-of-fire-on-the-epe-baghpat-news-mrt546917741","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर चलती कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर चलती कार बनी आग का गोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ब्रेक भी हुए फेल, कार सवार पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा के पास शनिवार रात चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे ब्रेक भी फेल हो गए। हैंड ब्रेक से कार रोककर पिता-पुत्र ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को हाईवे से हटवाया।
दिल्ली निवासी पवन शुक्ला अपने पुत्र जतिन शुक्ला के साथ शनिवार रात नौ बजे कार से देहरादून से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सिंगौली तगा गांव के पास कार के पिछले हिस्से में आग लग गई। पीछे चल रहे वाहन चालकों ने पवन को कार में आग लगने की जानकारी दी। पवन ने कार रोकने के लिए ब्रेक लगाना चाहा, मगर ब्रेक फेल हो चुके थे। उसने हैंड ब्रेक लगाकर कार रोकी। पिता व पुत्र ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। पवन शुक्ला ने गाड़ी आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।