{"_id":"62b72616e4b6c3464f689066","slug":"a-man-beat-up-his-wife-for-not-getting-three-lakh-rupees-in-dowry-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पति: दहेज में तीन लाख न मिलने पर पत्नी को अधमरा कर फेंका, परिजनों को बनाया बंधक, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पति: दहेज में तीन लाख न मिलने पर पत्नी को अधमरा कर फेंका, परिजनों को बनाया बंधक, ये है पूरा मामला
Sat, 25 Jun 2022 08:43 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:43 PM IST
सार
दहेज में तीन लाख रुपये न लाने पर पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों को बंधक बना लिया और फिर मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में दहेज का एक मामला सामने आया है। दहेज में तीन लाख रुपये न लाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार को महिला को मारपीट कर अधमरा कर दिया और घर से बाहर फेंक दिया। जानकारी मिलने पर विवाहिता के परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां पर उन्हें बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी गईं और मोबाइल व बाइक छीनकर उन्हें मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि चोपड़ा महेशपुर निवासी सतेश की बेटी पिम्मी की शादी छह साल पहले नगर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष ने पिम्मी से दहेज मांगना शुरू कर दिया। पहले भी कई बार एक लाख व एक बाइक सहित अन्य सामान पिम्मी के परिजन दे चुके हैं, अब ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार की रात्रि पिम्मी ने दहेज देने से इंकार किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार की तड़के पिम्मी को मारपीट कर घर से बाहर फेंक दिया। किसी तरह पिम्मी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: होटल में झगड़ा, फिर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, नदी में दबाया था शव, अब प्रेमी ने उगला पूरा राज
सूचना पर परिजन पिम्मी के ससुराल में शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें वहां पर बंधक बना लिया और मारपीट कर बाइक व मोबाइल फोन छीन लिए। जिसके बाद सभी कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।