फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A flood of faith gathered at the cave Baba temple

गुफा वाले बाबा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 13 Mar 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
A flood of faith gathered at the cave Baba temple
बागपत के बाबा गुफा वाले मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। होली से पहले रविवार को बागपत के साथ ही अन्य जिलों और हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों के करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके दीप जलाए और मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नेशनल हाईवे पर सात घंटे तक जाम लगा रहा। भीड़ को देख पुलिस ने रूट डायवर्ट कर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

होली पर्व से पहले रविवार को गुफा वाले मंदिर पर विशाल मेला लगता है। शनिवार की आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे और रविवार सुबह तक काफी लंबी लाइन लग गई। यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों तक के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा कर दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। मंदिर पर भंडारा भी कराया और प्रसाद बांटा। मंदिर समिति के पदाधिकारी सुरेश चंद पालीवाल ने बताया कि इस बार कोरोना के कारण कोई बंदिश नहीं थी। इसी वजह से करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन, यात्रियों को हुई परेशानी
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से होते हुए बड़ौत निकाला गया जबकि बागपत से अमीनगर सराय होते हुए वाहनों को बड़ौत भेजा गया। इसी तरह बड़ौत से सराय होते हुए वाहनों को बागपत भेजा गया। इसके बावजूद नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड़ से गुफा मंदिर से आगे तक जाम लगा रहा। सुबह नौ बजे जाम लगना शुरू हो गया था और शाम को चार बजे तक लंबा जाम लगा रहा। वाहन चालक कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने धीरे-धीरे वाहन निकलवाए, लेकिन उसके बाद भी सात घंटे तक स्थिति काफी खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर की खरीददारी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए। क्योंकि कोरोना के कारण दो साल से काफी कम श्रद्धालु पहुंच रहे थे। इस बार कोरोना संक्रमण का कोई प्रतिबंध नहीं होने के कारण दुकानदारी भी काफी अच्छी हुई।

खूब कटी जेब, खाली पर्स पड़े मिले
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगने वाले मेले में चोरों ने भी खूब हाथ साफ किया। 15 से ज्यादा लोगों की जेब काटी गई, जिनमें किसी का पर्स निकाला गया तो किसी की जेब में रखे रुपये ही निकाल लिए गए। महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन भी गायब कर दी गई। मंदिर पर तैनात पुलिस के पास इसकी शिकायत पहुंची।

बागपत के बाबा गुफा वाले मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम

बागपत के बाबा गुफा वाले मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम - फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed