{"_id":"66789df3db6f6ef9520224f4","slug":"a-farmer-crossing-the-national-highway-died-after-being-hit-by-a-car-baghpat-news-c-28-1-bag1001-114564-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पार कर रहे किसान की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पार कर रहे किसान की कार की टक्कर से मौत
Mon, 24 Jun 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार कर रहे किसान नरेश (55) को कार ने टक्कर मार दी। इसमें किसान नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कार लेकर भाग गया।
सिसाना गांव के रहने वाले नरेश कुमार रविवार को खेत में काम करने के बाद दवाई लेने चिकित्सक के पास जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर पहुंचकर जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करने लगे तो बड़ौत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने किसान नरेश को टक्कर मार दी। इससे किसान दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले घायल नरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक नरेश के दो बेटे और दो बेटी हैं। इसमें दो की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के बेटे रवि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी गई है।