फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A fan fell on a patient admitted in the district hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के ऊपर गिरा पंखा

Mon, 24 Jun 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
A fan fell on a patient admitted in the district hospital
बागपत। जिला अस्पताल में निवाड़ा का रहने वाला किशोर पांच दिन से पेट की बीमारी के कारण भर्ती था। रविवार की दोपहर को पंखा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। पंखा गिरने से उसके हाथ व पैर में चोट लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी यामीन ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा आशिफ को पेट में इंफेक्शन होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वार्ड में भर्ती था और वहीं उपचार चल रहा था। बताया कि दोपहर एक बजे के करीब पंखा टूटकर उसके बेटे के ऊपर गिर गया। इसकी वजह से उसके हाथ व पैर में चोट लगने से वह घायल हो गया। पंखा टूटने के बाद परिजनों ने वहां हंगामा किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और पंखे से वहां से उठाया। साथ ही मरीज का उपचार किया। हालांकि उसको कोई गंभीर चोट नहीं लगी। पंखा टूटकर गिरने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद जिला अस्पताल में लगे सभी इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर चेक कराया गया।
विज्ञापन

--

वर्जन
पंखा टूटकर गिरने की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए थे। मरीज को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी है। उसके स्थान पर नया पंखा लगा दिया गया है। अन्य सभी पंखों को भी चेक किया गया। - डा. सुमन चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed