{"_id":"51-78331","slug":"Baghpat-78331-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा खादर में छापा मारकर बंद कराया रेत का खनन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवाड़ा खादर में छापा मारकर बंद कराया रेत का खनन
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के यमुना खादर में हो रहे रेत के अंधाधुंध खनन पर शुक्रवार को गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने विधायक लोकेश दीक्षित के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने छापामारी कर खनन बंद करा दिया। विधायक ने सुभानपुर गांव में चल रहे खनन का मामला भी उठाया। यहां भी जांच कराई गई है।
निवाड़ा के लोगों ने डीएम धनलक्ष्मी के. के सामने पांच बातें रखीं। एक तो खनन जेसीबी और पोर्कलोन मशीनों से हो रहा है जबकि इसकी अनुमति नहीं है। दूसरा शासन ने तीन साल पहले आदेश दिया था कि निवाड़ा में खनन नहीं होने दिया जाएगा। तीसरा यहां खनन के चलते बनने वाले गड्ढों में डूबकर हर साल 10-15 लोगों की मौत हो रही है। चौथा यमुना की धारा मोड़ी जा रही है। पांचवा खनन के कारण ही भूमि कटान हो रहा है। गुस्से से भरे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और चेतावनी दी कि अगर खनन बंद नहीं हुआ तो वह किसी भी हद से गुजर सकते हैं। विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि निवाड़ा और सुभानपुर में तुरंत ही खनन रुकना चाहिए वरना आंदोलन किया जाएगा। इस पर डीएम ने एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम को निवाड़ा और सुभानपुर में छापामारी के लिए भेजा। टीम ने निवाड़ा में खनन बंद करा दिया। खनन ठेकेदार ने पट्टे के प्रपत्र दिखाए। इन्हें जांच-पड़ताल के लिए खनन विभाग को भेजा गया है। सुभानपुर में खनन नहीं रुकवाया गया। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि खनन की रिपोर्ट डीएम को दी गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट देखकर करेंगे कार्रवाई -एडीएम
अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि निवाड़ा और सुभानपुर में छापामार कार्रवाई कराई गई है। दोनों स्थानों पर रेत खनन होता हुआ मिला है। दोनों के ठेकेदारों ने खनन अधिकृत होने के संबंध में प्रपत्र दिखाए हैं, लेकिन खनन की प्रकृति का कोई जिक्र नहीं है। खनन मशीनों से किया जाना है या फिर मजदूरों से कराया जाना है, इसके बारे में खनन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
रेत के ट्रकों की चेकिंग हो - डीएम
डीएम धनलक्ष्मी के. का कहना है कि अवैध खनन रोकने के लिए जो निर्देश दिए गए थे, उनका पुलिस तथा राजस्व और खनिज विभाग पालन नहीं कर रहा। उन्होंने फिर से एसपी, एडीएम, तीनों एसडीएम और तीनों सीओ को निर्देश दिए हैं कि खनन स्थलों पर नजर रखी जाए। इन पर छापामारी हो। कहीं भी अवैध खनन न होने दिया जाए। रेत के ट्रकों की चेकिंग की जानी चाहिए। अगर अवैध खनन होता मिले तो इसमें लगे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।