फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वार्ता विफल, पांच सितंबर को फिर होगी

वार्ता विफल, पांच सितंबर को फिर होगी

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोघट। कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में पंचायत में पहुंचे अधिकारियों और किसानों की बीच चली वार्ता विफल हो गई। अब पुन: पांच सितंबर को पंचायत में अधिकारियों से वार्ता होगी। तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में बाबा भोलर की अध्यक्षता और चौधरी ओमकार सिंह के संचालन में हुई पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के, चौगामा नहर को पूर्ण कराकर उसमें पानी छोड़ने और बिजली समस्या के मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ। पंचायत में उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ विशेषश्वर कन्नोजिया, जिला गन्ना अधिकारी मेरठ राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी बागपत दुष्यंत कुमार, विद्युत वितरण खंड बड़ौत के अधिशासी अभियंता राकेश वार्ष्णेय, पूर्वी यमन नहर के अधिशासी अभियंता मनोज साहु और गन्ना समिति मलकपुर, बुढ़ाना के अधिकारी पंचायत में किसानों के बीच पहुंचे। एसडीएम बड़ौत यशवर्धन श्रीवास्तव की उपस्थिति में अधिकारियों और किसानों की वार्ता चली। किसानों की जो मांगे थी, उन पर पंचायत में पहुंचे अधिकारी किसानों को संतुष्ट नहीं कर सके और वार्ता विफल हो गई। इसके बाद सात सदस्य समिति का गठन किया और निर्णय लिया कि पांच सितंबर को पुन: पंचायत होगी। इसमें अधिकारी मौजूद रहेंगे और इन बिंदुआें पर वार्ता होगी। तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। पंचायत में कांग्रेस नेता चौधरी ओमकार सिंह, मांगेराम, बिजेंद्र राणा, योगेंद्र राणा, महक सिंह, यतेंद्र राणा, प्रमोद राठी, रविंद्र राठी, चौधरी यशपाल सिंह, अलबेल सिंह, नाहर सिंह यादव, नरेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed