{"_id":"32510","slug":"Baghpat-32510-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा का जंगल में कंकाल मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा का जंगल में कंकाल मिला
Baghpat
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/बिनौली। शेखपुरा गांव से 14 दिन से लापता एक वृद्धा का कंकाल बिनौली गांव के जंगल में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराने की कोशिश की। बाद में परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की।
मृतका रसीदन (65) पत्नी स्वर्गीय शहीद शेखपुरा गांव की रहने वाली थी। वह 16 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी और उसका कहीं पता नहीं चला था। 23 अप्रैल को उसके बड़े बेटे सलीम ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह बिनौली गांव का ईश्वर पुत्र ज्ञान सिंह जब अपने खेत पर गया तो वहां एक कंकाल पड़ा मिला था। जिसका धड़ व सिर अलग था और कुछ कपड़े भी पड़े हुए थे। इसकी सूचना उसने ग्रामवासियों को दी, तो वहां भीड़ लग गई। इसकी सूचना शेखपुरा गांव के लोगों को भी मिली तो वे काफी संख्या में वहां पहुंचे। बाद में कपड़ों के आधार पर सलीम ने अपनी मां रसीदन के रूप में उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसकी अस्थियां कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी हैं। उसके बेटे सलीम ने बताया कि उसकी मां दिमागी रूप से परेशान थी।