फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सत्य मार्ग पर चलकर ही मॉनव कल्याण:सिद्धगुरु

सत्य मार्ग पर चलकर ही मॉनव कल्याण:सिद्धगुरु

Sun, 17 Mar 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सत्य मार्ग पर चलकर ही मॉनव कल्याण:सिद्धगुरु
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह पर चल रहे विश्व कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के 7वें दिन नीलकंठ आश्रम जिवाना के पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि सत्य मार्ग ही मानव कल्याण का मार्ग है।
विज्ञापन

सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि सतोगुण को धारण करने से मनुष्य की जीवन शैली बदल जाती है। इसलिए सत्य से जुड़कर अपनाकर उसे धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तप और साधना से परमात्मा की प्राप्ति होगी। सत्य मार्ग पर चलने वाले मनुष्य का कल्याण होता है। इस अवसर पर फ्रांस से आए विद्वान सोमदत्त भारद्वाज ने यज्ञ को वैज्ञानिक क्रिया बताया। अपर जिला जज डॉ. मनु कालिया ने भी यहां पहुंचकर आहुति दी। आचार्य गुरुवचन शास्त्री, विनोद शास्त्री, योगाचार्य अरविंद शास्त्री, जयवीर दत्त, सुनील शास्त्री, ऋषि ब्रह्मचारी, देवेंद्र शास्त्री, प्रकाश त्यागी आदि ने भी वेदोपदेश दिया। महायज्ञ का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु आहुति देंगे। इस दौरान जयचंद त्यागी, यशोधर्मा सोलंकी, डॉ. तेजवीर सिंह, प्रमोद नारंगपुर, चंद्रहास, अनिता देवी, नरेंद्र त्यागी, सतीश भारद्वाज, अजय त्यागी, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, महेंद्र सिंह आर्य, सहदेव सिंह आर्य आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed