{"_id":"5c86b68dbdec2214222a753a","slug":"91552332429-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में काट दिए हरे शीशम के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगनौली में काट दिए हरे शीशम के पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव के जंगल में कई दिन से हरे शीशम के पेड़ काटे जा रहे हैं। रात्रि में पेड़ काट कर लकड़ी को खेल मैदान में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया।
गांगनौली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में पिछले कई दिन से शीशम के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। रात्रि में लकड़ी माफिया इलेक्ट्रानिक आरी मशीन से पेड़ को काट कर गिरा देते हैं। पेड़ की लकड़ी को गांव के खेल मैदान में लाकर डालते है। दो-तीन दिन बाद लकड़ी को उठाकर ले जाते है। ग्रामीण राजवीर, पप्पू, दिनेश, बिट्टू, महावीर, राकेश आदि ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। डीएफओ अनिल कुमार ने बताया कि पेड़ काटने की जानकारी नहीं है।