{"_id":"6aec9ee9c7b6a8fec60c17f1","slug":"wealth-to-pour-in-on-dhanteras-demand-for-jewellery-vehicles-and-utensils-surges-no-entry-for-vehicles-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बरसेगा धन: जेवर, वाहन और बर्तन की बढ़ी डिमांड, बागपत और बड़ौत के इन बाजारों में वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बरसेगा धन: जेवर, वाहन और बर्तन की बढ़ी डिमांड, बागपत और बड़ौत के इन बाजारों में वाहनों की नो एंट्री
Thu, 05 Nov 2026 08:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:51 PM IST
सार
Baghpat News: बागपत व बड़ौत में बर्तनों की दुकानें सजी हैं, तो सराफा बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। बाइक व स्कूटी की खूब बुकिंग हो गई हैं, धनतेरस पर डिलीवरी होगी। इस बार चांदी के सिक्कों के साथ ही लक्ष्मी-गणेश की छोटी मूर्ति की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
बागपत में घर की सजावट के लिए लाइट वाले झूमर खरीदते हुए। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहार पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने बर्तनों के साथ ही अन्य सामान से दुकानें सजा ली हैं। बर्तन, सराफा, मिठाई और घरेलू सजावटी सामान की दुकानों पर रौनक बढ़ रही है। चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मांग है तो बाइक व स्कूटी भी पहले से बुकिंग होने पर खूब बिकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बागपत के गांधी बाजार में धनतेरस को लेकर बर्तन की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में खास तैयारी की गई है। स्टील की थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच, डिनर सेट, प्रेशर कुकर के साथ पीतल और तांबे के बर्तनों की भी कई वैरायटी उपलब्ध हैं। बाजार में स्टील की थाली 60 से 150 रुपये, कटोरी 30 से 90 रुपये और गिलास 30 से 80 रुपये तक में मिल रहा है। डिनर सेट 400 से 1500 रुपये और प्रेशर कुकर 500 से 1800 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं, पीतल की थाली 300 से 900 रुपये और तांबे का लोटा 150 से 450 रुपये तक में मिल रहा है। इस बार स्टील के ऐसे बर्तन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जिन पर तांबे की परत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की मांग
चांदी के सिक्कों, बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की धनतेरस पर ज्यादा मांग होती है। इसके साथ ही चांदी के दाम में कमी आने पर भी लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। सोने-चांदी के आभूषणों के अलग-अलग डिजाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। चांदी की लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां वजन और कारीगरी के अनुसार अलग-अलग कीमतों में मिल रही हैं।

मिठाई और सजावटी लाइटों की भी मांग
धनतेरस और दिवाली को लेकर मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, बर्फी, मिल्क केक और लड्डू की तैयारी चल रही है। वहीं, घरों को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी झालर, एलईडी लाइट और सजावटी बल्ब की खरीदारी भी बढ़ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार नई वैरायटी सजाई हैं।

ऑटोमोबाइल बाजार भी चमक रहा
त्योहारों में ऑटोमोबाइल बाजार भी चमक रहा है। नवरात्रों में काफी लोगों ने बाइक व स्कूटी खरीदी और शोरूम पर भीड़ बढ़ रही है। वहीं धनतेरस पर सौ से ज्यादा बाइक और पचास से ज्यादा स्कूटी की बिक्री होने की उम्मीद है।

आज से बाजारों में अंदर नहीं जाएंगे वाहन
धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो रहा है। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। इससे जाम लग रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए बागपत के शौकत मार्केट, बड़ा बाजार और बड़ौत के मुख्य बाजार, गांधी रोड, नेहरू रोड पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। मुख्य बाजार में ई-रिक्शा भी नहीं जाने दी जाएगी। इसके लिए नेशनल हाईवे से मुख्य बाजार वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सीओ अंशु जैन बताया कि बाजारों में पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है, जिससे वाहनों को रोका जाए और जाम न लग सके।

ये बोले व्यापारी
धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग रहती है। ग्राहकों के लिए अलग-अलग वजन और डिजाइन के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इस बार भी कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
-पीयूष जैन, सराफ
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी का विशेष महत्व है। ग्राहकों के बजट और पसंद को देखते हुए स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की अलग-अलग रेंज मंगाई गई है। त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
-अनुज जैन, बर्तन कारोबारी
लोगों ने धनतेरस को देखते हुए पहले ही बाइक व स्कूटी बुक कर दी थीं। नवरात्रों में काफी बिक्री इनकी हुई, लेकिन धनतेरस पर इनको खरीदना ज्यादा शुभ मानते हैं। इसलिए धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है।
-पुष्पेंद्र तोमर, शोरूम मालिक
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: भगत सिंह रोड पर वाहनों की नो एंट्री, फायर स्टेशन से लौटेंगी ई-रिक्शा; ये रहेगा रूट डायवर्जन