Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA 1 Final Result 2026 Out: 617 Selected, Check Top 10 Male and Female Merit List

यूपीएससी एनडीए-I 2026 अंतिम परिणाम: 617 अभ्यर्थी सफल, ईशान पचौरी और श्रेया ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 05 Nov 2026 08:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 08:03 PM IST
सार

यूपीएससी ने एनडीए और नौसेना अकादमी परीक्षा प्रथम 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 617 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 551 पुरुष और 66 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी और महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। देखें टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची...

विज्ञापन
UPSC NDA NA 1 Final Result 2026 Out: 617 Selected, Check Top 10 Male and Female Merit List
UPSC NDA NA 1 Final Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 617 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। यह चयन लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। एसएसबी साक्षात्कार रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किए गए थे। अंतिम परिणाम में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सफल अभ्यर्थियों को कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे?

यूपीएससी के अनुसार, सभी 617 सफल अभ्यर्थियों का चयन अस्थायी है। अंतिम प्रवेश से पहले उनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाणपत्र शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने जरूरी प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं, उन्हें ये दस्तावेज सेना भर्ती निदेशालय के निर्धारित कार्यालय में भेजने होंगे। दस्तावेज भेजने का पूरा पता:

अतिरिक्त महानिदेशालय भर्ती, एडजुटेंट जनरल शाखा, एकीकृत मुख्यालय
रक्षा मंत्रालय (थल सेना), वेस्ट ब्लॉक नंबर-3, विंग-1, आरके पुरम, नई दिल्ली-110066

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए-एनए प्रथम 2026 में पुरुष वर्ग के शीर्ष 10 अभ्यर्थी कौन हैं?

पुरुष अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में ईशान पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर आरश कुकरैजा और तीसरे स्थान पर कौस्तव बौन्थियाल रहे हैं। पुरुष वर्ग के टॉप-10 सफल अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:

 
रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 7943704 ईशान पचौरी
2 6440787 आरश कुकरैजा
3 1449019 कौस्तव बौन्थियाल
4 1450377 ईश फोगाट
5 7741064 मिथिलेश यादव
6 1043165 अर्पित कुमार मिश्रा
7 1440205 शुभम कुमार
8 1446372 मोहन शर्मा
9 6148190 मंकला हरीश
10 4941608 अमन शर्मा

 

महिला वर्ग में किन 10 अभ्यर्थियों ने हासिल की शीर्ष रैंक?

महिला अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। अविका शर्मा दूसरे और राजश्री राय तीसरे स्थान पर रही हैं। महिला वर्ग के शीर्ष 10 अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:

 
रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 0344615 श्रेया एन गौड़ा
2 3440950 अविका शर्मा
3 0240856 राजश्री राय
4 1153554 पंकज कुमारी
5 1151341 वंशिका चौधरी
6 6645515 सान्वी थंपी
7 5941291 अनुष्का नेगी
8 3547202 चार्वी सिंगला
9 1147096 रुचि पुनिया
10 6342814 मानसी श्योराण
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed