{"_id":"6aeb33294a896f870306fb2a","slug":"sp-will-win-the-assembly-elections-akhilesh-will-become-chief-minister-rajkumar-bhati-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161774-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव जीतेगी सपा, अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री : राजकुमार भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव जीतेगी सपा, अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री : राजकुमार भाटी
विज्ञापन
-रटौल क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, स्वागत हुआ
फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल कस्बे में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और अखिलेश यादव के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का दावा किया।
भाटी ने बुधवार को रटौल, पांची, डगरपुर, गोठरा, घिटोरा, नंगला बड़ी, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी और नूरपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। इन सभी स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी ही राष्ट्रहित के लिए काम करती है। पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। भाटी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को जाति में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया। भाटी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सपा नेता रवि बैंसला ने इस अवसर पर कहा कि बागपत जिले में इस बार समाजवादी पार्टी से काफी लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के बढ़ते जनाधार पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव लीलू प्रमुख, योगेंद्र बैंसला, नवनीत, साजिद चौधरी, बाबू खान और इसरत चौधरी माैजूद रहे।