{"_id":"5c7834a0bdec224af71528aa","slug":"91551381664-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से दुखड़ा रोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से दुखड़ा रोया
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर पालिका परिषद में दो माह से धरनारत ठेका प्रथा से जुडे़ सफाई कमियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से दुखड़ा रोया है। उन्होंने प्रयागराज के सफाई कर्मियों के समान खेकड़ा के सफाई कर्मियों पर भी दयाभाव दिखाने की मांग की।
प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मियों के पांव धोकर उनको सम्मानित किया। खेकड़ा पालिका परिसर में करीब दो माह से धरना दे रहे ठेका प्रथा के सफाई कर्मियों ने यह सब टीवी पर देखा । बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों ने प्रधानमंत्री को मार्मिक पत्र लिखकर अपनी नौकरी को वापस दिलाने और बकाया वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पाकिस्तान नीति को लेकर पीएम की प्रशंसा की। इसमें सुनीता, संगीता, आरती, कीर्ति, ऋतु, मालती, रामो, बबीता, रेनू, बोबी, ममता, पुष्पा, उषा, सरोज, राकेश, बबली, मंजू, मनीषा, मीनाक्षी, कमलेश, सीमा, शिक्षा, बीरमति, राहुल, अरविंद, राजेश, अजित, दीपक, मिंटू, बिल्लू, मुकेश आदि रहे।