{"_id":"5ba6994a867a552c9418b042","slug":"91537644874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाई
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव में मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने नलकूप का सर्वे निकट के पोल से न कर दूरी के जोड़ा से लाइन खींच दी। इससे उनकी हजारों की फसल नष्ट हुई है। हिलवाड़ी गांव के राजपाल फौजी ने मुख्य अभियंता के आदेश को दिखा कर बताया कि उन्होंने आदेश पारित किए थे कि जो नलकूप लगना है, उसकी लाइन का सर्वे निकट बिजली के खंभे से कराया जाए, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चौहल सिंह के जोडे़ से 490 मीटर की लाइन नरेंद्र के खेत से बनाई। जबकि नजदीक के पोल से विद्युत लाइन नहीं खींची। इससे उनकी ईख की हजारों रुपये की फसल नष्ट कर दी । उन्होंने कहा विपक्ष ने झूठी पंचायत दिखा कर मेरी अध्यक्षता दशायी है। ऐसी पंचायत नहीं हुई। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की।