{"_id":"5b917d36867a557ed571694d","slug":"91536261430-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बरसात से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बरसात से बिजली गुल
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पिछले दो दिन तक हुई बरसात के बाद जैसे ही बृहस्पतिवार को सूर्य देव ने दर्शन दिए, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। दिन में समय उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल हो गया, लेकिन शाम के समय अचानक मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। इससे जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं मूसलाधार बरसात से बिजली गुल हो गई और लोगों को जगह-जगह जल भराव का सामना करना पड़ा।
पिछले दो दिन तक हुई बरसात से लोग जल भराव की समस्या से अजीज आ चुके थे। लोग मौसम साफ होने की कामना ही कर रहे थे कि बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ हो गया और सूर्य देव ने अपने दर्शन दिए, लेकिन थोड़ी ही देर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे। लोग घरों में दुबके गए, लेकिन अचानक सप्लाई ठप हो गई। इससे लोगों की मुश्किलें हो बढ़ गई। शाम होते-होते लोग गर्मी से परेशान हो उठे और लोग पसीना-पसीना हो उठे, लेकिन अचानक शाम को फिर मौसम बदला और अचानक मूसलाधार बरसात शुरू हो गयी। इससे लोगों ने जहां गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं लोगों को जल भराव का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से भी लोग परेशान हो उठे। शाम चार बजे बिजली जाने के बाद शाम आठ बजे तक सप्लाई ठप रही। लोग निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन बरसात के चलते सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी।