फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संविधान खतरे में, आम जन लड़ें लड़ाई

संविधान खतरे में, आम जन लड़ें लड़ाई

Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संविधान खतरे में, आम जन लड़ें लड़ाई
बागपत। जिला कांग्रेस सेवादल ने डौला गांव में प्रदेश संगठन मंत्री शक्ति सिंह एडवोकेट के आवास पर ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय नारायण सुब्बा राव हार्डिकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी ने आजादी के आंदोलन में डॉ. हार्डिकर की भूमिका और सेवादल के इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष वकील अहमद ने कहा कि संविधान खतरे में है। आरएसएस की विचारधारा को थोपने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए आजादी की लड़ाई की तरह सेवादल के सैनिकों को राष्ट्र और संविधान बचाने के लिए आगे आकर लड़ाई लड़नी होगी। प्रदेश संगठन मंत्री शक्ति सिंह एडवोकेट ने कहा कि आरएसएस देश के सद्भाव को बिगाड़ने का काम करता है। जबकि सेवादल सभी धर्मों व जातियों को जोड़कर भारत के सांप्रदायिक सद्भाव के स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसमें जिला महिला संगठक भगवती देवी, शहर अध्यक्ष नईमा खान, दीपक शर्मा, अनिल उपाध्याय, यूनुस टाइगर, आनंद गुर्जर, नईम एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed