Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters

सितारों के घर आई लक्ष्मी: दुआ के आने पर ‘धुरंधर’ बने रणवीर, अमिताभ के लिए शुभ रहीं श्वेता, कैसे पलटी किस्मत?

Sun, 08 Nov 2026 10:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

  • बॉलीवुड के वह स्टार्स जिनकी किस्मत उनकी बेटियों ने पलट दी।
  • दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ बने। 
  • वहीं श्वेता बच्चन के पिता बनने के बाद अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया के ‘शहंशाह’ कहलाए।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
स्टार्स और उनकी लकी बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में दिवाली देश भर में काफी जोर- शोर से मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धूम-धाम से सभी लोग लक्ष्मी आगमन की तैयारी करते हैं। मगर बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्रिटी है जिनके घर लक्ष्मी के जन्म लेते ही उनकी किस्मत जगमगा उठी। जानें कौन हैं वो एक्टर्स…
विज्ञापन
Trending Videos

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
सुहाना खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान - सुहाना खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का करियर 1998 से 2000 के बीच थम सा रहा था। अच्छी स्क्रिप्ट एक्टर्स को मिलने में मुश्किल हो रही थी। उसी दौरान 22 मई 2000 को बेटी सुहाना का जन्म हुआ। इसी साल अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म ‘मोहब्बतें’ रिलीज हुई।  27 अक्तूबर 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शाहरुख के करियर को दोबारा अर्श पर पहुंचा दिया। उनके लिए बेटी सुहाना के कदम शुभ साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
आमिर खान, आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान - आयरा खान
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान 90 के दशक में फैंस के दिलों में जगह बनाना शुरु कर दी थी। मगर इस दशक के बीच में ऐसा वक्त आया जब आमिर की फिल्में कमर्शियली सक्सेस होना बंद हो गईं। होली, इसी का नाम जिंदगी, परंपरा जैसी कई फिल्में फ्लॉप रहीं। 17 मई को 1997 को उनके घर बेटी आयरा का जन्म हुआ। इसके बाद आमिर के करियर की सफल फिल्मों में से एक ‘इश्क’ रिलीज हुई। 29 नवंबर 1997 को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक्टर के करियर की दिशा ही बदल दी थी।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
अक्षय कुमार, नितारा कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार- नितारा कुमार 
साल 2010 से 2012 तक अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हुईं। एक्शन रिप्ले, थैंक यू और जोकर जैसी फिल्मों के बाद एक्टर के करियर को उछाल की जरुरत थी। इसी दौरान अक्षय की बेटी नितारा का जन्म हुआ। 25 सितंबर 2012 को एक्टर के घर लक्ष्मी आई। इसके पहले ही 1 जून 2012 को अक्षय की फिल्म ‘राउडी राठौर’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
अजय देवगन, न्यासा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन- न्यासा देवगन 
अभिनेता अजय देवगन के लिए 1999 से लेकर 2002 तक का साल मुश्किलों भरा रहा। उनकी कई फिल्में तक्षक, गैर, दीवाने, राजू चाचा जैसी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं 20 अप्रैल 2003 को अजय एक प्यारी सी बेटी के पिता बने। न्यासा देवगन का जन्म हुआ। इसके बाद अजय की फिल्म ‘कयामत’ 11 जुलाई 2003 को रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद अजय के करियर लगातार सफल होता चला गया।

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन -श्वेता बच्चन 
अभिताभ बच्चन के लिए 70 के दशक की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। 1972 से 1974 के बीच उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई। ‘एक नजर’, ‘बंसी बिरजू’, ‘रास्ते का पत्थर’, ‘गहरी चाल’, ‘सौदागर’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कायल करने में न नाकाम रहीं। यहां तक कि एक्टर ने फिल्मी दुनिया छोड़ने तक का मन बना लिया था। मगर फिर 17 मार्च 1974 को उनकी बेटी श्वेता बच्चन का जन्म हुआ। इसके बाद अमिताभ ने 18 अक्तूबर 1974 ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसके बाद एक्टर ने ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्म में काम किया।

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
रणबीर कपूर, राहा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर- राहा कपूर 
रणबीर कपूर का करियर में 2018 में फिल्म ‘संजू’ में काम करने के बाद कोई भी बड़ी फिल्म लाइन अप नहीं थी। साल 2022 में वह बेटी राहा के पिता बने। इससे पहले उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ रिलीज हुई। इसके बाद रणबीर ने फिल्म ‘एनिमल’ (1 दिसंबर 2024) से दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ दी। वहीं अब एक्टर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'रामायण' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

Ranbir Kapoor Animal to ramayana and ranveer singh dhurandhar actors got push in career after having daughters
रणवीर सिंह, दुआ पादुकोण सिंह, दीपिका पादुकोण, देवी पादुकोण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह- दुआ सिंह पादुकोण
रणवीर सिंह के अभिनय को दर्शक लंबे वक्त से पसंद करते आए हैं। मगर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद उनका करियर एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गया। जब फिल्म की योजना पर रणबीर काम कर रहे थे उस वक्त वह पिता बनने वाले थे। 8 सितंबर 2024 को उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म हुआ। इसके अगले साल आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने रणवीर को बॉलीवुड का ‘धुरंधर’ बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed