Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirti Azad Says Will Never Visit Ram Temple Attacks BJP Over Religion Politics

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, मैं मथुरा जाऊंगा': टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, भाजपा पर क्या आरोप लगाए?

Sun, 08 Nov 2026 12:23 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 08 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि वह कभी राम मंदिर नहीं गए और न ही जाएंगे। उन्होंने सीताजी के परित्याग पर सवाल उठाए और भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kirti Azad Says Will Never Visit Ram Temple Attacks BJP Over Religion Politics
कीर्ति आजाद, सांसद, तृणमूल कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा के बार-बार दिए जाने वाले बयानों पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए धर्म और धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है। सांसद ने कहा कि वह कामाख्या मंदिर गए हैं, लेकिन अयोध्या के राम मंदिर नहीं गए और भविष्य में भी वहां जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम शुभेंदु ने की एबीवीपी की तारीफ: कहा- ब्लीचिंग पाउडर-फिनाइल, जिसकी जरूरत होगी मैं दूंगा; क्यों बोले ऐसा?
विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर जाने के प्रस्तावित दौरे को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच आई है। भाजपा ने अखिलेश यादव के इस दौरे की आलोचना करते हुए इसे चुनाव से पहले राजनीतिक कवायद बताया है। पार्टी का आरोप है कि सपा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामाख्या मंदिर जाने पर क्या हिंदू नहीं रह जाता?
मीडिया से बातचीत में कीर्ति आजाद ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि भाजपा बार-बार राम मंदिर की बात क्यों करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वसूली करती है और मंदिरों में मिलने वाले चंदे की चोरी में शामिल है। आजाद ने कहा, 'मैं राम मंदिर नहीं गया हूं, लेकिन कामाख्या मंदिर गया हूं। क्या भाजपा का कहना है कि अगर कोई मां कामाख्या की पूजा करता है तो वह हिंदू नहीं है? मैं मां कामाख्या की पूजा करता हूं, लेकिन राम मंदिर नहीं गया हूं।'

ये भी पढ़ें: मुंबई: आईएसआईएस आतंकी साजिश में शामिल था डॉक्टर, अदालत में कबूला जुर्म; छह साल की कठोर कारावास की मिली सजा

माता सीता की अग्निपरीक्षा और परित्याग पर उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं माता सीता की जन्मभूमि से आता हूं। माता सीता को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी और उसमें सफल होने के बाद भी उन्हें त्याग दिया गया। क्या किसी इंसान के लिए अपनी पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव करना सही है, उससे अग्निपरीक्षा लेना और फिर उसके सफल होने के बाद भी उसे छोड़ देना? यह सही नहीं है। मैं कामाख्या मंदिर और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाता हूं। तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं हिंदू नहीं हूं?' राम मंदिर जाने के सवाल पर अपना रुख दोहराते हुए, आजाद ने कहा, 'मैं राम मंदिर नहीं गया हूं और न ही कभी जाऊंगा। मैं मथुरा जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed