{"_id":"5ae8bf624f1c1b86098b7a6d","slug":"91525202786-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में तालाब को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में तालाब को कब्जा मुक्त कराया
Updated Wed, 02 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
बरवाला गांव में एंटी भूमाफिया टीम ने तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया और चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
मंगलवार को शिकायत पर राजस्व निरीक्षक सेवक राम, लेखपाल जसवीर, सुरेंद्र पुलिस बल के साथ बरवाला गांव में पहुंचे। गांव के प्रेम पुत्र महेंद्र ने तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया हुआ था। एंटी भूमाफिया टीम ने तालाब की पैमाइश की तो अवैध कब्जा पाया। टीम ने जेसीबी से तालाब में बने मकान को ध्वस्त कराया। इस दौरान मकान मालिक ने टीम का विरोध किया। पुलिस बल की सख्ती के चलते वे कुछ नहीं कर पाए। टीम ने चेतावनी दी कि यदि फिर से तालाब पर कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।