{"_id":"5adf88984f1c1b87098b6294","slug":"91524598936-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की कीमत बताने सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की कीमत बताने सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर उप संभागीय परिवहन विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। इस स्कूली बच्चों और परिवहन विभाग के स्टाफ ने पैदल मार्च कर लोगों को यातायात नियम से अवगत कराया और नियमों से वाहनों को चलाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान श्री यमुना इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया।
मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में बनाए गए रोड सेफ्टी क्लब के विद्यार्थी, एनसीसी और रासेयो के विद्यार्थी शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में इकट्ठा हुए। यहां से एआरटीओ आरपी मिश्रा और प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने जागरूकता रैली और पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के कोर्ट रोड से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पहुंची। यहां पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात के नियम से अवगत कराया। नियम से वाहनों को चलाने की अपील की। जागरूक किया नियम से न चलने पर हादसे हो जाते हैं। इससे भारी क्षति होती है। वहां से यात्रा वापस श्री यमुना इंटर कॉलेज पहुंची। गोष्ठी का आयोजन किया गया। एआरटीओ ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि नियम से वाहन चलाएंगे तो सुरक्षित घर पहुंचेंगे, वरना हादसे हो जाते हैं। विद्यार्थियों से कहा अपने परिवार, रिश्तेदार और पड़ोस के लोगों को भी नियम के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
कब समझोगे जनाब?
बागपत। एक तरफ जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चल रहा है। दूसरी तरफ कई वाहन चालक तमाम नियम ताक पर रखे हुए हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एक युवक पांच बच्चों को एक साथ बैठाकर बाइक से निकला। हर कोई हैरान रह गया। पुलिस की कार्यशैली भी निराशाजनक है। बगैर हेलमेट और नियम को ताक पर चलने वाले लोग खुलेआम नियम तोड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है।