{"_id":"5ad79ec54f1c1b9c098b555d","slug":"91524080325-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
ढिकौली-बंथला मार्ग पर चिरौड़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि तीन यात्री गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर लोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के पूरनपुर नवादा गांव निवासी जग्गू कई साल से रटौल-बंथला मार्ग पर ऑटो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जग्गू के दो लड़के और एक लड़की है। मंगलवार की रात में करीब नौ बजे वह रटौल की सवारी बंथला छोड़ने गया । बंथला से उसने भगौट और डगरपुर की सवारी ऑटो में बैठा ली। जब वह ढिकौली-बंथला मार्ग पर चिरौड़ी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक जग्गू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। सूचना पर गाजियाबाद के लोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी । बुधवार को पूरनपुर नवादा गांव में ऑटो चालक जग्गू का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।