{"_id":"5a4d337f4f1c1b4a018b57a7","slug":"91515008895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को कैसे मिलेगा स्वच्छता का तमगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को कैसे मिलेगा स्वच्छता का तमगा
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 में आखिर कैसे बागपत शहर को स्वच्छ शहर का तमगा मिल सकेगा। सर्वे टीम जो सवाल पूछेगी, उससे नागरिक ही अनभिज्ञ हैं। नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हालत यह है कि नगर पालिका के पास कूड़ा डालने का कोई निश्चित स्थान नहीं है। इसके बाद भी अफसरों का दावा है कि नगर की साफ-साफ चुस्त दुरुस्त है।
केंद्रीय शहरी और विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चार जनवरी से 10 मार्च तक चलेगा। इस सर्वेक्षण में 4146 शहर शामिल हैं। इनमें बागपत और खेकड़ा भी शामिल हैं। इस दौरान मंत्रालय की टीमें शहर में आकर स्वच्छता कार्य की स्थिति देखेंगी। पालिका क्षेत्र में सफाई की स्थिति और लोगों को सफाई की जानकारी पर सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीम शहर का भ्रमण भी करेगी, लेकिन शहर में कई जगह पड़ा नजर आता है। खत्ता रोड निवासी दुकानदार मनीष कुमार का कहना है कि उसकी दुकान के सामने ही गंदगी लगी रहती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान हीं हुआ। वह तो अपनी दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करेंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित राजपाल शर्मा ने कहा मुख्य मार्गों पर कूड़ा डाला जा रहा है। वहां से गुजरते समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अर्जुनपुरम मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त विजय सिंह ने कहा गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं और तालाब गंदगी से अटे हैं। पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ला निवासी हाजी यासीन ने कहा पहले की अपेक्षा नगर में साफ-सफाई हुई है ,लेकिन अभी ओर सफाई की जरूरत है।
एसपी दफ्तर के पास लगा कूड़े का ढेर
बागपत। पुलिस कार्यालय के पास ही कूड़े का ढेर लगा है। वहां से लोगों को आवागमन ज्यादा रहता है। हालत यह है कि वहां से गुजरते समय लोग मुंह पर कपड़ा ढक लेते हैं।
विज्ञापन
जुर्माना लिखने का नहीं हो रहा असर
बागपत। खत्ता रोड पर कूड़ा स्थल की दीवार पर लिखा है कि बाहर कूड़ा डालने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना होगा, लेकिन कूड़ा स्थल से ज्यादा सड़क पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जुर्माना लिखने का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
हर रोज कराई जाती है साफ-सफाई
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने कहा नगर के प्रत्येक गली-मोहल्लों की रोज साफ-सफाई कराई जाती है। उनको पूरी उम्मीद है कि सर्वेक्षण अभियान में शहर को अच्छा रैंक प्राप्त होगा।
ये हैं साफ-सफाई की व्यवस्था
बागपत। नगर की साफ-सफाई के लिए 25 स्थाई कर्मचारी तैनात है। इनके अलावा 15 संविदा और 120 ठेका कर्मचारी है। चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन, दो मैक्सिमो मशीन, 60 हथ गाड़ी शामिल है।
कब तय होगी कूड़ा डालने की जगह
बागपत। शहर में कूड़ा डालने की जगह निश्चित नहीं होने के कारण कूड़े को इधर-उधर डालना पड़ता है। कभी दिल्ली रोड, कभी ईदगाह रोड, कभी सिसाना रोड तो कभी चमरावल रोड पर कूड़ा डाला जाता है, इससे नागरिकों को परेशानी होती है।