{"_id":"5a4be2e64f1c1b0e788b6426","slug":"91514922726-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिरा
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजर रहे ट्रैक्टर पर जा गिरा। चालक ने ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाई। इससे नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
टीकरी कस्बे में मंगलवार को किसान राजवीर पुत्र मांगेराम ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में टीकरी फीटर की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर आ गिरा। इससे वहां भगदड़ मच गई। राजवीर ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विद्युत लाइन के तार जर्जर हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इससे कई बार हादसा होने से बचा गया। विद्युत अधिकारियों को कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस प्रदर्शन में राजवीर, रोहित राठी, सेवा राम, रणपाल सिंह, रोबिन, धर्मपाल, जयकिशन, उदयराम आदि रहे।