{"_id":"5a3969244f1c1bc5758ba1b3","slug":"91513711908-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल के किसानों का मलकपुर मिल के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल के किसानों का मलकपुर मिल के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सामान्य प्रजाति की पर्चियां न आने पर मंगलवार को बिजरौल गांव के किसानों ने गांव में एकत्रित होकर मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसानों ने कहा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का गन्ना मलकपुर चीनी मिल लेता है, लेकिन इस बार मिल द्वारा किसानों को सामान्य पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इस कारण किसानों की गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। लगातार किसान मिल अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा सामान्य जाति की पर्ची को लेकर मिल अफसरों से जल्द वार्ता कर किसानों को पर्ची भेजी जाएगी। आक्रोश जताने वालों में धर्मराज, विनोद, पप्पू, सुशील, खिलारी, मन्नू, अभिमन्यु, सहेंद्र आदि रहे।