फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंगनबाडिय़ों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

आंगनबाडिय़ों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाडिय़ों ने प्रदर्शन कर दिया धरना
बागपत / छपरौली। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया । जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा कि मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सरकार का मांगों की और कोई ध्यान नहीं है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ छपरौली ब्लॉक स्थित बाल परियोजना केन्द्र में आंगनबाड़ी मांगों को लेकर धरने पर बैठी।
विज्ञापन


हज के लिए ऑनलाइन मिलेंगे आवेदन फार्म
बागपत। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारीफ ने बताया हज पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि सात दिसंबर है। ऑन लाइन फार्म अप लोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पिलाना सीएचसी का निरीक्षण
फोटो-10
पिलाना। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं पिलाना की बीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने सीएचसी पिलाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से जानकारी ली। दवा का स्टॉक का देखा। कर्मचारियों की उपस्थित रजिस्टर की जांच की। अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को निर्देशित किया मरीजों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। एक कक्ष में गंदगी मिलने पर नाराजगी भी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान की जानकारी
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) उप निदेशक योगेंद्र कटियार ने श्रावास्ती, बागपत, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, मिर्जापुर, अमरोहा और कौशांबी के डीएम और सीडीओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से ओडीएफ की जानकारी ली। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तक कराए कार्यों की समीक्षा की। बागपत से डीएम भवानी सिंह खंगारौत, प्रभारी सीडीओ हुब लाल, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed