फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार से मिलने वाली धनराशि शहीदों के परिजनों को देंगे किसान

सरकार से मिलने वाली धनराशि शहीदों के परिजनों को देंगे किसान

Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सरकार से मिलने वाली धनराशि शहीदों के परिजनों को देंगे किसान
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव के किसानों ने बैठक कर केंद्र सरकार द्वारा छोटे किसानों के खातों में भेजे जाने वाले दो हजार रुपये को शहीदों के परिजनों को देने की घोषणा की। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की सरकार द्वारा उनको मिलने वाली धनराशि शहीदों के परिजनों को दी जाए।
बैठक में समिति भी बनाई, जो धनराशि देने वाले किसानों को चिंहित कर सूचीबद्ध करेगी। इसमें विश्वपाल सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, गुलवीर, राजेंद्र पांचाल, हरवीर, जगवीर, सोहनवीर, नाहर सिंह, कृष्णपाल, उदयवीर, इंद्रपाल, दिनेश प्रधान, ब्रजपाल, रोहताश सहित 50 किसान मौजूद रहे। उधर रंछाड़ गांव में होली वाला मंदिर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पूरे गांव में परिक्रमा कर चौधरी चरण सिंह स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें देवेंद्र प्रधान, एसआई ओमवीर सिंह, समरपाल प्रधान, मास्टर महक सिंह, रविंद्र हट्टी, राजकरण, कटार सिंह, बलबीर सिंह, विनोद तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव में ग्राम प्रधान विकास चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। गल्हेता के युवाओं ने समाजसेवी प्रवीण वालिया के नेतृत्व में ट्रैक्टरों पर तिरंगे लेकर बिनौली तक जुलूस निकाला। वही गवाली खेड़ा में प्रधान दीपक शर्मा के साथ ग्रामीणों ने गांव कैंडल मार्च निकालकर ग्राम पंचायत सचिवालय पर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। तितरोदा गांव में प्रधान विनोद कुमार मवी कला गांव में प्रधान संजू चौधरी ने ग्रामीणों को साथ लेकर गांव कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed