{"_id":"5b917eef867a55013270e5b0","slug":"81536261871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण की पालकी यात्रा में थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण की पालकी यात्रा में थिरके श्रद्धालु
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। श्री कृष्ण मंडल शिव मंदिर बिनौली के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पालकी यात्रा में श्रद्धालु जमकर थिरके और श्रीकृष्ण का गुणगान करते हुए आगे बढ़े।
शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन के बाद पालकी में भगवान के समक्ष मुख्य अतिथि समाज सेवी गगन धामा ने दीप जलाकर और रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ फूलों की वर्षा की। श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की पालकी को लेकर चले। पूरे गांव की परिक्रमा कर बस स्टैंड, बडौत मेरठ मार्ग, मेन बाजार बिनौली से होते वापस मंदिर परिसर में यात्रा आकर संपन्न हुई।
पालकी यात्रा में शामिल शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, वासुदेव भगवान कृष्ण को लाते हुये, माखन खाते भगवान श्री कृष्ण, राम बलराम, गदर, मां तुझे सलाम, महाकाल, भारत माता, काली देवी आदि मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों और ढोल की थाप पर श्रद्धालु जमकर नृत्य करते हुए चलते रहे। अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, मुकेश चौहान, महेश धामा, अशोक धामा, मुकेश विश्वकर्मा, रमेशचंद चौहान, नीशू, राजेंद्र शर्मा, गौरव चौहान, अनिल कश्यप, बिरेंद्र प्रमुख, सन्नी कश्यप, बिट्टू शर्मा, संदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा।