फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अघोषित बिजली कटौती से कस्बे में रोष

अघोषित बिजली कटौती से कस्बे में रोष

Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से कस्बे में रोष
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के लोग अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऊर्जा निगम के प्रति लोगों में निरंतर रोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व सभासद सुनील चौधरी, मुकेश रुहेला, विजय मानव, सभासद यशपाल सिंह का कहना है कि कस्बे में बिजली की अव्यवस्था से त्रस्त हो गए है। ऊर्जा निगम से कई बार व्यवस्था सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं कस्बे के लघु उद्योग पर भी गहरा असर पड़ रहा है। जल्द व्यवस्था में ऊर्जा निगम ने सुधार नहीं किया तो इसके विरोध में कस्बे जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


एसपी से सट्टा बंद करवाने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गौरीपुर मीतली गांव निवासी विक्रम सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया के गांव में धड़ल्ले से सट्टा चल रहा है। इससे परिवार बर्बादी की ओर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने एसपी से सट्टे के कारोबार को बंद करवाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन


पिलाना में चार बीघा ईख में आग लगी
बागपत। क्षेत्र के पिलाना गांव निवासी कृष्ण त्यागी पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि उसकी चार बीघा ईख की फसल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार की दोपहर लाइन में अचानक चिंगारी निकली। इससे उसकी ईख की फसल में आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार बीघा ईख जल गई। पीड़ित किसान ने थाना सिंघवाली अहीर में ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर देकर मुआवजा दिलाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed