{"_id":"5b22c9b64f1c1bab6e8b7dbc","slug":"81529006518-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर सात की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर सात की हालत बिगड़ी
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। आदमपुर गांव में कुम्हार के गड्ढों की जमीन को कब्जा मुक्त कराने एवं मिट्टी खुदाई की अनुमति के लिए प्रजापति समाज के लोग तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे। दो महिलाओं समेत सात लोगों की हालत बिगड़ी गई। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार किया।
बृहस्पतिवार को आदमपुर गांव में भूखहड़ताल पर बैठे प्रजापति समाज के हरवीर, बेदू, इंद्रपाल, फूल सिंह, साहब सिंह, ईश्वरी, अनीता की हालत बिगड़ गई। सूचना पर सीएचसी बिनौली से चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और उनकी जांच की। उन्हें दवाई भी दी गई। डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि भूख व गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ी थी। धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए, वे भूखहड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। कुम्हारों के गड्ढों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिस कारण वे मिट्टी की भी खुदाई नहीं कर पा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने अन्य स्थानों से मिट्टी की खुदाई पर प्रतिबंध लगा रखा है, इस कारण उनके परिवारों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। मांगे पूरी होने तक उनकी भूखहड़ताल जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी धरने पर पहुंचे और धरने को समर्थन दिया।