{"_id":"5aaebc5e4f1c1b5a598b4c33","slug":"81521400926-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओगटी गांव की समस्या के समाधान को जनहित याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओगटी गांव की समस्या के समाधान को जनहित याचिका दायर
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुकंदपुर ओगटी गांव में समस्याओं का अंबार है। ग्रामीण दल साल से समस्या झेल रहे हैं। गांव के सुरजीत सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है।
मुकंदपुर ओगटी गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि गांव के लिए जलभराव की समस्या अभिशाप बन गई है। तालाब की 20 साल से खुदाई नहीं हुई है। वहीं कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। कूड़ा करकट भी तालाब में फेंका जाता है। जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। मुख्य मार्ग पर जल इकट्ठा हो जाता है और लोगों के घरों में चला जाता है। त्वचा रोग से लेकर अन्य बीमारियों से लोग पीड़ित है। मकानों में दरार आ गई है। भूमिगत जल दूषित हो रहा है। डीएम, प्रमुख सचिव, जिला स्तर के सभी अधिकारी और ऑन लाइन शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी निरीक्षण को नहीं आया। हाईकोर्ट में समस्याओं के निराकरण के लिए याचिका दाखिल की।