{"_id":"5a4d337d4f1c1b1f168b6bb4","slug":"81515008893-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरूद्ध काटा जा रहा ढुलाई भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरूद्ध काटा जा रहा ढुलाई भाड़ा
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसानों से नियम विरुद्ध गन्ने की ढुलाई भाड़ा काटा जा रहा है। सरकार ने जो भाड़ा नियम किया उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने जिला गन्नाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। किसान सुभाष नैन ने बताया कि शासन ने ढुलाई भाड़ा 42 पैसे प्रति किलो मीटर तय किया, जबकि किसानों से साढ़े आठ रुपये के हिसाब से प्रति किलो मीटर काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के ही गन्ना केंद्र ए पर दस रुपये और बी पर 12 रुपये किलो मीटर ढुलाई भाड़ा काटा जा रहा है। किसानों ने जिला गन्नाधिकारी को शिकायत कर इसकी जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसमें ओमप्रकाश, विनोद, नरेश, कृष्णपाल, सुधीर, राममेहर, धर्मवीर, रामपाल, राजवीर, विकास, अमित आदि रहे।
विज्ञापन