{"_id":"5a1c666c4f1c1ba7668b6c59","slug":"81511810668-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम की जीत पर मलकपुर में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय टीम की जीत पर मलकपुर में जश्न
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ईरान में आयोजित एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीती । इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे मलकपुर गांव के नितिन तोमर का शानदार प्रदर्शन किया। भारत की टीम की जीत की खबर मिलते ही गांव में खुश की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर झूमकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
ईरान के गोरगान में 23 से 26 नवंबर को एशियन कबड्डी चैंपियनशिप चली। भारतीय टीम के कप्तान अजय ठाकुर के नेतृत्व मेें टीम ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिद्वंद्वी टीमों को किसी भी मामले में आगे नहीं निकलने दिया। मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर पुत्र जितेंद्र तोमर भी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने चैंपियनशिप मेें दमदार प्रदर्शन किया। फोन पर बातचीत में नितिन तोमर बेहद खुश रहे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भारत ने पहले सेमीफाइनल में साउथ कोरिया की टीम को 49-29 अंक से हराकर फाइनल मेें प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने ईरान को 28-24 अंक को हराकर फाइनल के मुकाबले में प्रवेश किया। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने पाकिस्तान की टीम को एकतरफा 36-22 अंक से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
उधर, भारतीय टीम के चैंपियनशिप जीतने और टीम में मलकपुर गांव के नितिन तोमर के उम्दा प्रदर्शन पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को गांव में ग्रामीणों ने ढोल बजवाकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नितिन के पिता जितेंद्र, चाचा प्रहलाद पहलवान, रूपेश मलिक, ग्राम प्रधान कृष्णपाल, हरपाल, दीपक प्रधान, ओमपाल, सुबोध आदि रहे।