{"_id":"599b34a24f1c1b4a198b489c","slug":"81503343778-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार सेवा ठप, बैंकों में कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरसंचार सेवा ठप, बैंकों में कामकाज प्रभावित
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में बीएसएनएल सेवाएं बंद रहने से नौ बैंकों में लेन-देन का कार्य ठप पड़ा है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है और उनमें आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
दोघट व दाहा में टेलीफोन एक्सचेंज दो दिनों से ठप पड़े हैं। इस कारण पूरे चौगामा क्षेत्र की बीएसएनएल सेवाएं बंद हो गई है। इंटरनेट सेवा बंद होने से दोघट, गांगनौली, टीकरी, पुसार, निरपुड़ा, दाहा, भड़ल समेत नौ बैंकों में लेन-देन का कार्य ठप हो गया है। सोमवार को बैंकों में रुपये लेने गए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। कई जगह बैंक कर्मचारियों से लोगों की तीखी नोंक झोंक हुई और हंगामे की स्थिति बनी रही। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि बीएसएनएल सेवा बंद होने से लेन-देन नहीं हो रहा है। नेटवर्किंग आने पर कार्य शुरू हो जाएगा। तब लोग शांत हुए। वहीं, पूरे क्षेत्र में बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन एवं मोबाइल सेवाएं भी ठप पड़ी है। लोगों के फोन काम नहीं कर रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होेंने समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है।