{"_id":"691b10f1001fc7c0290e7cdd","slug":"80-thousand-consumers-will-get-the-benefit-of-th80-thousand-consumers-will-get-the-benefit-of-the-schemee-scheme-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141994-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 80 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 80 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन
-ऊर्जा विभाग एक दिसंबर से शुरू करेगा बिजली बिल राहत योजना
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले में बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का फायदा मिलेगा। इस बार उपभोक्ताओं को सरचार्ज के साथ मूल बकाए में भी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को तीन चरणों में इसका लाभ मिलेगा।
सहायक अभियंता सीताराम ने बताया कि जिले में ओटीएस योजना एक दिसंबर से शुरू हो रही है। योजना के तहत मार्च 2025 तक जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल नहीं जमा हैं, उनको सरचार्ज के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। योजना का पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी तक चलेगा। वहीं तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 2 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें से ओटीएस के तहत लंबे समय से बकाया बिल वाले 80 हजार उपभोक्ताओं को मूलधन में छूट के लिए चयनित किया गया है।