{"_id":"5c37a276bdec227357413a91","slug":"71547149942-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में खेकड़ा ने शामली की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में खेकड़ा ने शामली की टीम को हराया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुई। इसमें बालिका वर्ग में खेकड़ा की टीम ने शामली की टीम को हराया। विजेता टीम को सम्मानित किया।
इस टूर्नामेंट का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार, मैनेजर मीनाक्षी पंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संचालक अंकित पंवार ने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों के लिए यह बहुत सुखद खबर है कि जनपद में पहली बार कांप्लेक्स मेें हॉकी का गेम्स शुरू किया है। टूर्नामेंट के पहले दिन शामली, सहारनपुर, लोनी, खेकड़ा, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि जगहों की टीम ने भाग लिया। पहले दिन बालिका वर्ग में केवल खेकड़ा और शामली के बीच मैच खेला गया। इसमें खेकड़ा की टीम ने शामली की टीम को 3-0 के अंतर से हराया। इस दौरान कांप्लेक्स के खिलाड़ियों ने डीजे की धुन पर चक दे इंडिया के गानों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर बाहर से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम के सदस्यों को संचालक अंकित पंवार ने ट्राफी देकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन नितेश ने किया। इसमें फहीम, नितेश, मनीष, पारस का योगदान रहा।