{"_id":"5bf7084ebdec2241a64470d2","slug":"71542916174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में रैली निकालकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में रैली निकालकर किया जागरूक
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी के तत्वावधान में कस्बे में स्वच्छ वार्ड प्रति स्पर्धा के अंतर्गत प्रोत्साहन रैली का आयोजन किया, इससे छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया।
रैली को चेयरमैन सोमपाल राठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता संबंधी नारे लगाते चल रहे थे। चेयरमैन सोमपाल राठी ने लोगों से पालीथिन बंद व साफ सफाई करने का आह्वान किया। कहा कि कूड़े को सड़क पर न फेंके। गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में डाले, इससे नगर पंचायत को जनपद में स्वच्छता के प्रति प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। इसमें लिपिक विनोद कुमार, सचिन रुहेला, चौधरी भजन सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रधानाध्यापक सुधीर राठी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा, ब्रह्म प्रकाश, अमित भाटी, किरण पाल, महक सिंह, जगपाल, बिजेंद्र आदि का सहयोग रहा।