फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रुबेला अभियान को प्रधान और सचिव भी लाएंगे जागरूकता

रुबेला अभियान को प्रधान और सचिव भी लाएंगे जागरूकता

Sun, 18 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुबेला अभियान को प्रधान और सचिव भी लाएंगे जागरूकता
बागपत। जिले के ग्राम प्रधान और सचिव भी मीजल्स रुबेला अभियान को सफल बनाएंगे। इसका प्रचार और प्रसार करेंगे। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। पंचायतीराज निदेशक मासूम अली सरवर ने डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

26 नवंबर से मीजल्स रुबेला अभियान जिलेभर में चलेगा। नौ माह के बच्चे और 15 वर्ष तक के किशोर को रुबेला वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण होगा। यह बीमारी खसरे की तरह की। शरीर पर लाल दाने होना और बुखार की शिकायत होती है। गर्भ में पल रहे बच्चा भी इसकी चपेट में आ जाता है। जन्म के समय बच्चों को कई गंभीर बीमारी हो सकती है। इस रोग से बचाव के लिए जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में अभियान चलेगा। पंचायतीराज निदेशक मासूम अली सरवर ने डीपीआरओ को निर्देशित दिए जिले के सभी गांव प्रधान और ग्राम सचिव अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। लोगों को बीमारी से अवगत कराएंगे और इसके लिए जागरूक करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रधानों की बैठक करेंगे। पंचायतीराज विभाग से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग देंगे। गांवों में आयोजित होने वाले एमआर टीकाकरण सत्रों का उद्घाटन प्रभावशाली पीआरआई मेंबर द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि शासन और प्रशासन से मिले सभी आदेश का पालन होगा।
विज्ञापन


महिलाओं समूहों से अभियान में सहयोग मांगा
बागपत। विकास भवन सभागार में डीडीओ हुब लाल की अध्यक्षता में मीजल्स रुबेला अभियान के संबंध में बैठक हुई। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अभियान की जानकारी दी। डीडीओ ने सभी समूहों की महिलाओं को जागरूक किया। अभियान के संबंध में जानकारी दी। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने महिलाओं जागरूक कर रुबेला वायरस के खात्मे के लिए जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न समूहों की महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed