{"_id":"5b82fe2842c792465f7cf496","slug":"71535311400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में मिठाई की दुकानें सजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में मिठाई की दुकानें सजीं
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे सहित नगर मेें जगह-जगह खुलेआम घेवर और मावा की दुकानों पर रखे घेवर और मिठाई धूल से अटी पड़ी रहीं और मक्खियां भिनभिना रही है, लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी इसके प्रति मूकदर्शक बने रहे।
रक्षाबंधन पर नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे सहित नगर की कोताना रोड, बड़ौली रोड, मुख्य बाजार, बिनौली रोड रेलवे फाटक, बावली रोड़ सड़क के किनारे खुले में मिठाई की दुकानें सजी हुई हैं, जिन पर वहां से गुजरने वालों वाहनों से निकलने वाली धूल व मिट्टी के कण उन पर गिर रहे हैं। मिठाई पर मक्खी भी भिनभिनाती दिखाई दी। दूसरी ओर क्षेत्र में मिलावटी मावा की भी बिक्री हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गांव में एक दो भट्ठी पर जाकर नमूने लेकर खानापूर्ति कर दी। इसको लेकर लोग खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर अंगुली उठा रहे हैं। इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा इस संबंध मेें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को छापेमारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। यदि छापेमारी नहीं की तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।