{"_id":"5b48f7c64f1c1b48748b479c","slug":"71531508678-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने भेजा तीन स्कूलों को एक-एक लाख का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने भेजा तीन स्कूलों को एक-एक लाख का नोटिस
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन स्कूलों को एक-एक लाख का नोटिस
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने तीन विद्यालयों के संचालकों को एक-एक लाख रुपये का नोटिस जारी कर स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी स्कूल बंद नहीं किए आरसी जारी करा दी जाएगी। एक लाख के साथ-साथ 10 हजार रुपये प्रतिदिन दिन के हिसाब से वसूली होगी।
बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने मोर्चा खोल दिया। शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर तीन विद्यालयों को एक-एक लाख रुपये का नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि बोढ़ा गांव स्थित जेएमडी इंटर कॉलेज की शिकायत की गई कि वह बिना मान्यता के स्कूल चल रहा है। जिसके बाद राजकीय हाईस्कूल बदरखा की प्रधानाचार्य राजेश राणा से इसकी जांच कराई। जिसमें शिकायत सही मिली। इसके अलावा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल बड़ौत और द्रोण पब्लिक स्कूल शेरपुर लुहारा की भी गांव के लोगों शिकायत की थी। तीनों विद्यालयों के संचालकों को एक-एक लाख रुपये का नोटिस जारी किया। चेतावनी दी जल्द स्कूल बंद नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरसी जारी कर दी जाएगी, उसके बाद 10 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से वसूली होगी। विद्यालय संचालकों से विद्यार्थियों का प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में दाखिला दिलवाने की निर्देश दिए है।